स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह
हिन्दुस्तान, सासाराम
स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई और विद्यार्थियों ने उनके प्रति सम्मान जताया। विद्यालय के निदेशक ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से उनका सम्मान करने की अपील की।

सासाराम। स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। वे विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

