आईएसएम पुंदाग में शिक्षक के प्रति जताया आदर
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम) पुंदाग में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निदेशक डॉ. जीपी सिंह ने शिक्षकों के महत्व पर दोग्री दी और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों का आभार जताया।

रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम) पुंदाग में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। निदेशक डॉ. जीपी सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय मोहन दत्ता और प्राचार्या डॉ. ज्योति ने सभी को बधाई दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, सोच और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हैं।


