पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म की जाए

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने पीएम को भेजा ज्ञापनउत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने पीएम को भेजा ज्ञापनकहा, पुरानी पेंशन योजन

पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म की जाए

आरटीई लागू होने से पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिर्वायता पर उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेज टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। शुक्रवार को उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन विकासखंड डोईवाला के सदस्य डोईवाला तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम अर्पणा ढोंडियाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सागर ने कहा कि आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है।

ऐसे शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि हजारों शिक्षकों के हित सुरक्षित रह सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।