मानस स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
संतोष, पिथौरागढ़ में जेबी मैमोरियल मानस एकेडमी के शिक्षकों और छात्रों ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली। प्रधानाचार्य बेला भट्ट ने इस अभियान का महत्व बताया और डॉ. अशोक कुमार पंत ने ग्लोबल वार्मिंग से हिमालय पर पड़ने वाले खतरे की चर्चा की।

संतोष, पिथौरागढ़। नगर के जेबी मैमोरियल मानस एकेडमी सिटी कैंपस में शिक्षक-शिक्षिकाओ और छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। प्रधानाचार्य बेला भट्ट ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार पंत ने कहा कि लगातार बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिग से हिमालय को नुकसान पहुंच रहा है। हिमालय की सेहत सुधारने को हम सबको आगे आना होगा।
ये भी पढ़ें:पिथौरागढ़ से समाचारों की वरीयता सूची

