Bhabua News: कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी और कार्यालय प्रबंधन पर कार्यशाला

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में सोमवार को कार्यालय प्रबंधन और कंप्यूटर दक्षता पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को आधुनिक कार्यालय कार्यप्रणाली में प्रशिक्षित करना है। इसमें विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Bhabua News: कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी और कार्यालय प्रबंधन पर कार्यशाला

Bhabua News: डिजिटल दक्षता से कार्यालय प्रबंधन तक दक्ष बनेंगे शिक्षक व कर्मी, एसवीपी कॉलेज में पांच दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम शुरू पत्र प्रारूपण, एमएस एक्सेल और कार्यालय के कार्यों का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण पहली बार कार्यालय के कार्यों और कंप्यूटर दक्षता पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में सोमवार को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज एंड ऑफिस मैनेजमेंट (कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी और कार्यालय प्रबंधन) विषय पर पांच दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्रस्तावना

आईक्यूएसी एवं डीबीटी-स्टार कॉलेज योजना के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोमेश शशि व धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ. अखिलेन्द्र नाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर दक्षता, कार्यालय प्रबंधन, दस्तावेजीकरण और आधुनिक कार्यालयीन कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देकर उन्हें अधिक सक्षम बनाना है।

उद्घाटन सत्र

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बदलते समय के साथ स्वयं को अपग्रेड और अपडेट करते रहना सफलता के लिए जरूरी है। तकनीक के तेजी से बदलते दौर में कार्यालय के कार्यों को भी डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन पहली बार कार्यालय के कार्यों और कंप्यूटर दक्षता को केंद्र में रखकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण के पांचों दिनों की विस्तृत रूपरेखा प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान के साथ कार्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न कार्यों को व्यावहारिक तरीके से समझाया जाएगा।

तकनीकी सत्र

डॉ. महेश प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को नई तकनीक और बदलती कार्यालय व्यवस्था की जानकारी मिलती रहे। डॉ. नेयाज अहमद सिद्दिकी ने नोटशीट तैयार करने से लेकर जीएसटी तक कार्यालय कार्यों में आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के समाधान के व्यावहारिक तरीकों की भी जानकारी दी। 15 मिनट में तैयार कराया आधिकारिक पत्र प्रथम तकनीकी सत्र में आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अखिलेन्द्र नाथ तिवारी ने आधिकारिक पत्र प्रारूपण की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को पत्र के प्रारूप, विषय-वस्तु, संदर्भ, संबोधन, अनुच्छेद विन्यास, हस्ताक्षर एवं कार्यालयीन प्रस्तुतीकरण के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण को केवल व्याख्यान तक सीमित नहीं रखते हुए प्रतिभागियों से मौके पर अभ्यास भी कराया गया। प्रतिभागियों को 15 मिनट में एक आधिकारिक पत्र तैयार करने का कार्य दिया गया। इससे प्रतिभागियों ने पत्र तैयार करने की तकनीक को स्वयं अपनाकर समझा।

व्यावहारिक अनुभव

प्रशिक्षण के दौरान छोटी-छोटी कार्यालय की बारीकियों पर भी ध्यान दिया गया, जिससे भविष्य में आधिकारिक पत्राचार को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके। एक्सेल में परीक्षा परिणाम तैयार करने का अभ्यास द्वितीय तकनीकी सत्र में शहीद संजय महिला महाविद्यालय के अमित कुमार सिन्हा ने एमएस एक्सेल पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने एक्सेल के विभिन्न उपयोगी टूल्स, सूत्रों और कार्यप्रणाली को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। प्रतिभागियों को विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड तैयार करने का अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों को डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से तैयार करने में सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने कंप्यूटर पर स्वयं कार्य करते हुए एक्सेल की विभिन्न सुविधाओं का उपयोग करना सीखा।

महत्वपूर्ण पहल

आधुनिक कार्यालय व्यवस्था के लिए उपयोगी पहल पांच दिवसीय यह क्षमता विकास कार्यक्रम महाविद्यालय में आधुनिक और तकनीक आधारित कार्यालयीन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को कंप्यूटर संचालन के साथ-साथ पत्राचार, रिकॉर्ड तैयार करने, दस्तावेजीकरण और कार्यालय प्रबंधन से जुड़े कार्यों में दक्ष बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को अलग-अलग कार्यालयीन कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। फोटो : 17 अगस्त भभुआ- 12 कैप्शन : भभुआ शहर के एसवीपी कॉलेज में आयोजित क्षमता विकास कार्यक्रम का सोमवार को दीप जलाकर उद्घाटन करते प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा व अन्य।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रशिक्षण कार्यक्रम कब शुरू हुआ?−
प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी और कार्यालय प्रबंधन पर कार्यशाला