निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी शिक्षण के टिप्स

हिन्दुस्तान, मऊ
share

- बीआरसी गाढ़ा में चल रहा पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम री दी जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए संदर्भदाता जीवन प्रकाश गोस्वाम

निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी शिक्षण के टिप्स

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र गाढ़ा, रतनपुरा में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के साथ-साथ कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए संदर्भदाता जीवन प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि बच्चों को कक्षा में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए।

भाषाई समझ विकसित करने के लिए बच्चों से अधिक से अधिक संवाद करना जरूरी है। इससे उनकी झिझक दूर होगी और वे अपनी बात को सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ व्यक्त कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों को प्रश्न पूछने और तर्क करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया, ताकि उनमें विचार करने, तर्क-वितर्क करने तथा अपनी बात रखने की क्षमता विकसित हो सके। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में नई शिक्षा नीति, बच्चों के बुनियादी भाषा ज्ञान, गणितीय कौशल तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। संदर्भदाता के रूप में जीवन प्रकाश गोस्वामी, श्वेता, बालेश्वर बिंद, पंकज सिंह एवं जमील अहमद अंसारी ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण की गतिविधियों एवं संवादात्मक शैली के कारण प्रशिक्षुओं में भी काफी उत्सुकता और उत्साह दिखाई दिया। प्रशिक्षुओं का कहना था कि प्रशिक्षण में बताए गए सरल एवं व्यवहारिक तरीकों से उन्हें कक्षा-कक्ष में अध्यापन कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।------------------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी शिक्षण के टिप्स