डायट प्राचार्य ने पौधरोपण की अपील की

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

पयागपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आशीष कुमार के नेतृत्व में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना और संदर्भदाताओं की क्षमता बढ़ाना है। इस दौरान पौधे रोपित करने की अपील भी की गई।

डायट प्राचार्य ने पौधरोपण की अपील की

पयागपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आशीष कुमार के नेतृत्व में विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनपद के सभी विकासखण्डों में आयोजित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से संदर्भदाताओं की शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण संबंधी क्षमताओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने विकासखण्डों में शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। इस दौरान डायट प्राचार्य ने आम, इमली नींबू, आंवला के पौधे रोपित करने की अपील की।

इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्र, सुनील पांडेय, राजकुमार पांडेय, शिप्रा शुक्ला, रमेश द्विवेदी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।