बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानना जरूरी

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सीबीएसई के तहत अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानने और सामूहिक विकास के महत्व पर बल दिया। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानना जरूरी

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र, प्रयागराज के तत्वावधान में अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विषय विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह और अर्पित अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति अलग होती है। अभिभावकों को अंकों के दबाव और तुलना से बचकर बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानना चाहिए। अर्पित अग्रवाल ने अभिभावक-शिक्षक बैठकों को केवल शिकायतों तक सीमित न रखकर विद्यार्थी के समग्र विकास पर चर्चा का माध्यम बनाने पर बल दिया।

उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थी और परिवार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन और शैक्षणिक प्रधानाचार्या सुप्रिया शर्मा ने कहा कि बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक तीनों का मिलकर कार्य करना आवश्यक है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानना जरूरी