बीएड कॉलेज के छात्र-अध्यापक शैक्षणिक भ्रमण पर गये
-धरीक्षण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कुल्हड़ियां के छात्र-अध्यापक ऐतिहासिक स्थलों का प्रतिवेदन तैयार करेंगे, सचिव सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को को बीएड के छात्र-अध्यापक जगदीशपुर स्थित वीर कुंवर...

-धरीक्षण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कुल्हड़ियां के छात्र-अध्यापक ऐतिहासिक स्थलों का प्रतिवेदन तैयार करेंगे आरा। जिले के धरीक्षण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कुल्हड़ियां में बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-अध्यापकों के लिए महाविद्यालय की ओर से ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। सचिव सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को को बीएड के छात्र-अध्यापक जगदीशपुर स्थित वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किला और सासाराम स्थित शेरशाह सूरी के मकबरा का भ्रमण करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर छात्र-अध्यापकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता की भावना विकसित होगी।
वहीं शेरशाह सूरी का मकबरा भारत की गौरवशाली विरासत एवं वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस भ्रमण में महाविद्यालय के लगभग 150 छात्र-अध्यापक एवं सभी शिक्षक शामिल हो रहे हैं। भ्रमण के दौरान छात्र-अध्यापक संबंधित ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर प्रतिवेदन तैयार करेंगे, जो उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-अध्यापकों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें कक्षा से बाहर की दुनिया को जानने-समझने का अवसर मिलता है। इसके लिय प्रबंधक डॉ लाल बहादुर सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


