सूर्यप्रकाश को एडुलीडर्स सम्मान मिलने से खुशी

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शैक्षिक समागम ‘शिक्षा

सूर्यप्रकाश को एडुलीडर्स सम्मान मिलने से खुशी

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शैक्षिक समागम ‘शिक्षा में श्रीमद्भगवद गीता आधारित मूल्यों का समावेश’ विषयक संगोष्ठी व सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय पाण्डेयपुर सवन के शिक्षक सूर्य प्रकाश सिंह को एडूलीडर्स सम्मान मिला है। भीमपुरा निवासी सूर्य प्रकाश को सम्मान मिलने से जिले के शिक्षकों में खुशी है।एडूलीडर्स के तत्वावधान में ‘शिक्षा में श्रीमद्भगवद्गीता के मूल्यों का समावेशन’ विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नैतिक और चारित्रिक मूल्यों की स्थापना के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करना था। संगोष्ठी में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तनावपूर्ण दौर में छात्रों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी ज्ञान से संभव नहीं है।

चर्चा के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि गीता के सार्वभौमिक सिद्धांतों को ‘जीवन कौशल’ और ‘व्यक्तित्व विकास’ के रूप में विद्यालयों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसूर्यप्रकाश को एडुलीडर्स सम्मान मिलने से खुशी