जीजीआईसी बेतालघाट में शिक्षकों की नियुक्ति को 10 दिन का अल्टीमेटम

हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

जीजीआईसी बेतालघाट में शिक्षकों की कमी ने छात्राओं की पढ़ाई को संकट में डाल दिया है। 12 शिक्षकों के पद रिक्त हैं और केवल 5 शिक्षक कॉलेज का संचालन कर रहे हैं। अभिभावक संघ ने शिक्षा विभाग से तात्कालिक शिक्षक नियुक्ति की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

जीजीआईसी बेतालघाट में शिक्षकों की नियुक्ति को 10 दिन का अल्टीमेटम

गरमपानी, संवाददाता। जीजीआईसी बेतालघाट में शिक्षकों की कमी से छात्राओं की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों के 12 पद रिक्त होने से वर्तमान में पांच शिक्षकों के भरोसे ही कॉलेज का संचालन हो रहा है। अभिभावक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग से तत्काल शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। साथ ही 10 दिन में तैनाती न होने पर आंदोलन को चेताया।पीटीए अध्यक्ष जीवंती देवी और अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेतालघाट कार्यालय में मंगलवार को ज्ञापन देकर कहा, कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक न होने से छात्राओं का पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है।

सात अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जा चुके हैं, पर अभी तक किसी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनका कहा कि शिक्षकों की कमी का असर छात्राओं की पढ़ाई के साथ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ रहा है। यदि जल्द व्यवस्था में सुधार न हुआ तो छात्राओं के भविष्य और परीक्षाफल पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ज्ञापन में शिक्षा विभाग को 10 दिन का समय देते हुए विद्यालय में तत्काल शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई है। चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में शिक्षक नहीं पहुंचे तो छात्राएं और अभिभावक धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीजीआईसी बेतालघाट में शिक्षकों की नियुक्ति को 10 दिन का अल्टीमेटम