विद्यार्थियों को प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित करें शिक्षक

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। गोरखपुर से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने गुरू शिष्य परंपरा का महत्व बताया। विभिन्न विद्यालयों में भी समारोह मनाए गए।

विद्यार्थियों को प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित करें शिक्षक
विद्यार्थियों को प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित करें शिक्षक

बांदा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रानी दुर्गावति सभागार विकास भवन में दिखाया गया। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत पूर्व में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों सहित विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक बंधुओं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू शिष्य परम्परा सदियों से भारत में चली आ रही है। भारत में विश्वामित्र, महार्षि वेदव्यास, संदीपनी, चाणाक्य, चरक, सुश्रुत, आर्यवृत्त जैसे महान गुरू हुये हैं। जिन्होंने अपनी शिक्षा के माध्यम राम, कृष्ण एवं चन्द्रगुप्त जैसे शिष्यों का मार्गदर्शन करके उनको विश्व के शिखर पर पहुँचाने का कार्य किया है। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह अपने विद्यालयों मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय में आने के लिये प्रेरित करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर यादव, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, डीसी करूणाकर अदीब रहे।

धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

पैलानी। पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला स्थित परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला में प्रबंधक हरिभजन गुप्त व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने शिक्षक दिवस पर केक काटा। तथा अतिथियों ने शिक्षकों को एक एक पौधे मां के नाम का व पेन देकर सम्मानित किया। वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने डा सर्वपल्ली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने माल्यार्पण कर कहा कि हम सभी को डाक्टर सर्व पल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी के प्रधानाचार्य रावेंद्र सिंह ने माल्यार्पण किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यार्थियों को प्रतिदिन आने के लिए प्रेरित करें शिक्षक