शिक्षक दिवस कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
हिन्दुस्तान, सासाराम
शिक्षक दिवस के अवसर पर, सासाराम में राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। सरकारी विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों ने स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के जरिए इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। यह आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर हुआ।

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण जिले के सरकारी विद्यालयों में किया गया। स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से विद्यार्थियों व शिक्षकों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में इसकी व्यवस्था की गई थी।
ये भी पढ़ें:स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह


