बच्चों और शिक्षकों ने मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

मंडरो में महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालयों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शिक्षा में उनके योगदान को याद किया गया। प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता के नेतृत्व में कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज का विकास करें।

बच्चों और शिक्षकों ने मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
बच्चों और शिक्षकों ने मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती

मंडरो। प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता के नेतृत्व में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई।उन्होंने बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन,शिक्षा और आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों

ने भी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका स्वर्ण कुमारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।बच्चों में शिक्षक दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चों और शिक्षकों ने मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती