गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन में उत्कृष्ट आचार्य व मेधावी छात्र सम्मानित
गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन में उत्कृष्ट आचार्य व मेधावी छात्र सम्मानित गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन में उत्कृष्ट आचार्य व मेधावी छात्र सम्मानित

शिक्षक दिवस पर मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा अध्यक्षता मानस मंदिर के पीठाधीश्वर कामेश्वर पुरी ने की। कार्यक्रम में इंजीनियर क्लब के अध्यक्ष इंजी. बीएस कटोदिया, महासचिव वीएस भटनागर, सचिव बृजेश गुप्ता, गंगोत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण त्यागी, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह, पूर्व मेयर मनोज गर्ग तथा प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह मौजूद रहे। इंजीनियर क्लब ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले आचार्यों कृष्ण गोपाल रतूड़ी, योषिता, नूतन, गीता जोशी, सोनी त्यागी, भूपेंद्र सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नेहा सैनी, मनीष धीमान, अनुज सैनी, विजय अग्रवाल, अवधेश बिष्ट, शैलेन्द्र रतूड़ी, अमरीश कुमार, अंकिता, हिमांशु शर्मा, मंजू राय, वंदना गिरी और मंजू रावत को सम्मानित किया।
साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं, जबकि डॉ. विजयपाल सिंह ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।


