Prayagraj News: कर्मचारी नेताओं ने गुरु को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें अपने कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। इस अवसर पर कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। वरिष्ठ कर्मचारी नेता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को कर्मचारी नेताओं ने शिक्षक दिवस पर पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी सरकार और जनता के बीच की सशक्त कड़ी हैं। इसलिए उन्हें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे जनता या सरकार को नुकसान पहुंचे। कर्मचारियों को बिना भेदभाव के सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री रामचंद्र कनौजिया, मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव समेत कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।


