एलिगेंस कोचिंग सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस
हिन्दुस्तान, गुमला
गुमला में माहेश्वरी धर्मशाला में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित हुआ। डायरेक्टर एमडी शागिर अहमद ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया और भाषण, गायन, नृत्य की प्रस्तुतियां दी। शिक्षकों ने छात्रों को ईमानदारी से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

गुमला। लोहरदगा रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में एलिगेंस कोचिंग सेंटर, रजा कॉलोनी व हुसैन नगर की ओर से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर एमडी शागिर अहमद और विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। डायरेक्टर एमडी शागिर अहमद ने विद्यार्थियों से बाहरी आडंबर से दूर रहकर लक्ष्य के साथ ईमानदारी से पढ़ाई करने और किताबों से दोस्ती करने का आह्वान किया। शिक्षिकाएं नेहा प्रवीण, सादिया प्रवीण, अफीफा परवीन और आलिया परवीन ने भी विचार रखे।
मौके पर विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे।


