डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में उत्साह के साथ मना शिक्षक दिवस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और हवन के साथ शुरुआत हुई। बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्या महुआ सिंह ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला।

डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में उत्साह के साथ मना शिक्षक दिवस

जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि और हवन के साथ हुआ। इस मौके पर बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाकर कक्षाएं संचालित कीं और उनके कर्तव्यों को समझा। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण के जरिए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरुओं के प्रति आभार जताया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को जीवन में उतारना ही सच्ची गुरु-दक्षिणा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में उत्साह के साथ मना शिक्षक दिवस