सीयूएसबी: ''''गुरु-वंदन दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह'''' का आयोजन

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

शिक्षक दिवस के अवसर पर दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय और लायंस क्लब गया-मगध ने गुरु-वंदन दिवस और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रो. सिंह ने शिक्षा के सामाजिक परिवर्तन में योगदान पर जोर दिया।

सीयूएसबी: ''''गुरु-वंदन दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह'''' का आयोजन

शिक्षक दिवस के अवसर पर दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) एवं लायंस क्लब गया-मगध के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गुरु-वंदन दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर लायंस क्लब गया-मगध की ओर से सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद कुलपति ने लायंस क्लब के उद्घोष वाक्य ‘विश्व शांति हेतु प्रयास’ की सराहना की। उन्होंने समाज के प्रति क्लब के योगदान और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में उसकी भूमिका की प्रशंसा की।

सम्मान समारोह

प्रो. सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्थान केवल ज्ञान प्राप्त करने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सांस्कृतिक संरक्षण और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के प्रमुख माध्यम भी हैं। उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय सहित भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत शैक्षिक संस्थानों के निर्माण और संरक्षण में समाज की सक्रिय भागीदारी एवं साझा उत्तरदायित्व जरूरी है। समारोह में लायंस क्लब के अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, सेमा, संजीव, पूर्व जिला गवर्नर डॉ. श्री प्रकाश सिंह, डॉ. दुर्ग विजय सिंह, संजीव अग्रवाल, माया, ममता, देव दुलारी सिंह एवं डॉ. शिखा अग्रवाल मौजूद रहीं। सीयूएसबी की ओर से डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, प्रो. प्रणव कुमार, कुलानुशासक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

✦किस universidad ने शिक्षक दिवस मनाने के लिए समारोह का आयोजन किया?−
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने शिक्षक दिवस मनाने के लिए समारोह का आयोजन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीयूएसबी: ''''गुरु-वंदन दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह'''' का आयोजन