उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 23 शिक्षकों को मिला सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले 23 शिक्षकों को मिलाउत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले 23 शिक्षकों को मिलाउत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले 23 शिक्षकों को मिलाउत्

हाथरस। शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। वहीं जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 23 शिक्षकों को सम्मानित किया। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह,जिलाध्यक्ष आरएलडी श्याम सिंह,जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।सांसद अनूप वाल्मीकि ने कहा कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश, प्रदेश और जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की चिंता रहती है और उस भविष्य के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर होती है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सदैव एहसास रखें और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें। डीएम अतुल वत्स ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल बड़ी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि प्रत्येक कक्षा, ब्लैकबोर्ड और विद्यार्थी की कॉपी में लिखे गए ‘वेरी गुड’ जैसे छोटे-छोटे प्रोत्साहनों से होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सबसे बड़ी पूंजी उनके विद्यार्थियों की उपलब्धियां होती हैं। शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करना भी है। उन्होंने शिक्षकों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपनी कक्षा के सबसे कमजोर विद्यार्थी का हाथ कभी न छोड़ें। जो विद्यार्थी पहले से अच्छा कर रहा है, उसे आगे बढ़ाना आसान है, लेकिन कमजोर विद्यार्थी को साथ लेकर चलना ही शिक्षक की वास्तविक परीक्षा और सफलता है। उन्होंने शिक्षकों से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन देकर उनके भविष्य को संवारने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 23 शिक्षकों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने कहा गुरु-शिष्य के संबंध एवं परस्पर सम्मान की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में गुरु का विशेष स्थान है।

