डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से मिलती है प्रेरणा: डॉ. आशा
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के राजकीय फार्मेसी कॉलेज में बी.फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया। प्राचार्या डॉ. आशा रानी ने शिक्षक दिवस की महत्ता के बारे में बताया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में व्याख्यातागण, कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रांची। राजकीय फार्मेसी कॉलेज, बरियातु में शनिवार को बी.फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. आशा रानी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन-दर्शन हमें ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में व्याख्याता विनीता प्रकाश, कॉलेज के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


