जमुई: श्री कृष्ण महाविद्यालय लोहंडा में रिजवान आलम खान निर्विरोध बने शिक्षक प्रतिनिधि
जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट सिकंदरा। निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देशों के आलोक

जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट सिकंदरा। निज प्रतिनिधिमुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देशों के आलोक में स्थानीय श्री कृष्ण महाविद्यालय लोहंडा, सिकंदरा में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रो प्रचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस चुनाव में महाविद्यालय के शिक्षक रिजवान आलम खान को निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत आयोजित इस चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिजवान आलम खान ने ही एकमात्र प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था। किसी अन्य उम्मीदवार के द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने की स्थिति में उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंशु कुमार राय की उपस्थिति में चुनाव से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। रिजवान आलम खान के निर्विरोध निर्वाचन पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


