चैपमैन बालिका प्लस-टू स्कूल के शिक्षक राजेश निलंबित

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में चैपमैन बालिका प्लस-टू स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, तथा अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप हैं। अभिभावक इस कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

चैपमैन बालिका प्लस-टू स्कूल के शिक्षक राजेश निलंबित

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चैपमैन बालिका प्लस-टू स्कूल के विशिष्ट माध्यमिक शिक्षक राजेश कुमार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।प्रभारी प्राचार्य से मिली रिपोर्ट के आधार पर 8 सितंबर को शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। श्री कुमार के द्वारा छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने, शैक्षणिक वातावरण को दूषित करने, बाल अधिकारों के संरक्षण की अवहेलना, बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, अनुशासनहीनता बरतने, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी का अभाव प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि निलंबन मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय निर्धारित किया जाता है। आरोपपत्र प्रपत्र अलग से जारी किया जाएगा।

उधर, शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित अभिभावक भी शुक्रवार को स्कूल पहुंचे थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचैपमैन बालिका प्लस-टू स्कूल के शिक्षक राजेश निलंबित