शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से पांच को नवाजे जाएंगे गुरुजी
शिक्षक दिवस के दिन चयनित शिक्षक को शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा जाएगा। जेसीईआरटी ने बताया है कि जो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित नहीं होते हैं वे सम्मान के योग्य हैं। जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई है।

शिक्षक दिवस के दिन चयनित शिक्षक को शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा जाएगा। जेसीईआरटी (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) रांची ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। जेसीईआरटी ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला की ओर से अनुशंसित तीन शिक्षकों में से वे शिक्षक, जिन्हें राज्यस्तर से उस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित नहीं किया जाता है एवं वैसे शिक्षक जिन्होंने जिलास्तर पर एकेडमिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वे सम्मान के योग्य हैं। डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की ओर से जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्ष किया जा सकता है। डायट की ओर से किन-किन शिक्षकों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा। उससे संबंधित पात्रता का आधार जारी किया गया है। डायट की ओर से अनुमोदित कार्यों, शिक्षक पाठ्यचर्या, पाठ्यपुस्तक निर्माण, शिक्षक प्रशिक्षण, आकलन, डिजिटल सामग्री निर्माण, अनुवादन-संपादन, मॉड्यूल लेखन, शोध में संलग्न सेवारत शिक्षक/ रिटायर शिक्षक इसके पात्र होंगे। जेसीईआरअी ने राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी अर्हता समेत अन्य निर्देश जारी किया है。
तीन शिक्षकों के नाम की अनुशंसा
तीन शिक्षकों मध्य विद्यालय बरमसिया की मुनमुन भट्टाचार्य, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओझाडीह के संतोष कुमार आनंद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भालगोड़ा की रीता प्रसाद के अनुशंसा राज्य से की गई थी। इनमें से राज्य ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मुनमुन की अनुशंसा की थी। मुनमुन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देने की घोषणा की है। ऐसे में दो शिक्षकों को जिला स्तर पर शिक्षक सम्मान दिए जाने की संभावना है।


