सुपौल : गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

पिपरा में एक शिक्षक पर आरोप लगा है कि उसने छात्राओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और अनुचित व्यवहार किया। इस घटना के बाद अभिभावकों ने थाने में लिखित आवेदन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामला 29 सितंबर का है, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

सुपौल : गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सखुआ में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

मामला

विद्यालय के सहायक शिक्षक देवनंदन मेहता पर छात्राओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और अनुचित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। अभिभावकों के लिखित आवेदन पर पिपरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि घटना 29 सितंबर की है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा के दौरान कुछ छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना की जानकारी छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने विद्यालय में मौजूद लोगों और अभिभावकों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई और आरोपी शिक्षक देवनंदन मेहता को हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्राओं के अभिभावक मुनेश्वर मंडल, सूरत मंडल, ललिता देवी और सावित्री देवी सहित अन्य की ओर से थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। विद्यालय के प्रधान सुमन सौरभ ने बताया कि वे पेक्स चुनाव ड्यूटी में थे। गुरुवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय सखुआ के एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। वहीं इस घटना ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。

प्रश्नोत्तर

✦इस घटना में आरोपित शिक्षक का नाम क्या है?−
आरोपित शिक्षक का नाम देवनंदन मेहता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला शिक्षक गिरफ्तार