टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमीनापुर अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई, जिसमें डॉ. राकेश कुमार ने टीबी के लक्षणों और स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। अब तक 26 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर अस्पताल में गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीडीओ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम में खून, दो सप्ताह से अधिक बुखार, रात में पसीना, भूख की कमी, वजन की कमी, थकान, सीने में दर्द, सांस फुलना और गर्दन वाले हिस्से में सूजन वाले व्यक्ति को स्क्रीनिंग करा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी तक 26 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। पर्यवेक्षिका और स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार सिंह मौजूद थे।


