टीबी विशेष अभियान में आरबीएसके की टीम शामिल
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में 2 जुलाई से 14 अगस्त तक टीबी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में 2 जुलाई से 14 अगस्त तक टीबी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लक्षित स्क्रीनिंग को हासिल करने के लिए कई स्तरों पर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इस अभियान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके की टीम भी मुहिम को सफल बनाने में जुट गई है। चल रहे इस अभियान में जिले के अंदर एक लाख अस्सी हजार से अधिक स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य तय है। हालांकि विभाग ने इसे द्रुत गति से आगे बढ़ाते हुए एक लाख तीरपन हजार तक स्क्रनिंग कर ली है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि इसके पूर्व जिले में सौ दिन का टीबी मुक्त भारत कैंपेन चलाया गया था। इस अभियान की समाप्ति के बाद कार्यक्रम टीबी विशेष खोज अभियान में डेढ़ माह तक बढ़ा दिया गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कई सेक्टर के साथ-साथ अन्य विभागों को भी इसमें राज्य स्तर से शामिल किया गया है।
अभियान में आम लोगों की सहभागिता
इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के अन्य इकाई को शामिल कर अधिक से अधिक स्क्रीनिंग कर छुपे हुए रोगी की खोज करना शामिल है। ताकि इस रोग को भी समाप्ति की ओर ले जाया जा सकेगा। इस अभियान में आम लोगों की सहभागिता भी ली जा रही है। यह सहभागिता निक्षय मित्र के रूप में ली जा रही है। इस मित्र में सामाजिक सेवा चिकित्सा वर्ग, स्वास्थ्य सेवा कमी, रेड क्रॉस संबंधित कई ऐसे संस्थान का सहयोग मिला है। इनके अलावा और आगे बढ़ चढ़कर निक्षय मित्र बन रहे हैं। इसके माध्यम से टीवी खोज के दौरान मिलने वाले रोगी को पोषण आहार की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आरबीएसके का सहयोग
जिले में चल रहे टीबी विशेष अभियान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके की मेडिकल टीम के साथ प्रखंड के सभी वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक एवं वरीय यक्ष्मा प्रयोगशाला पर्यवेक्षक शामिल रहे। इन सभी टीम के सदस्यों ने मिलकर उच्च जोखिम वाले गांव में टीवी का स्क्रीनिंग किया। इस अभियान में 14 आरबीएस के टीम का सहयोग सराहनीय रहा। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मो. तनवीर हैदर ने बताया कि इस अभियान में जिला आरबीएस इंचार्ज डॉ संदीप कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग और जिला स्वास्थ्य समिति के कई सदस्य शामिल थे।


