सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जुड़ेंगे टीबी मुक्त भारत अभियान से
घाटशिला में उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जाएगा। यूजीसी ने टीबी मुक्त भारत के लिए चेतना श्रृंखला व्याख्यान के बारे में जानकारी दी। सोना देवी विश्वविद्यालय में व्याख्यान के दौरान डॉ राजन ने टीबी संक्रमण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चर्चा की।

घाटशिला। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को टीबी मुक्त भारत के लिए आयोजित चेतना श्रृंखला व्याख्यान के संबंध में जानकारी दी गई। सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में कुलपति डॉ ब्रज मोहन पट पिंगुआ, कुलसचिव डॉ नित नयना, परीक्षा नियंत्रक मिथिलेश सिंह ,विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष तथा फैकल्टी के अलावा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने इस व्याख्यान को सुना। सोना देवी विवि भी इस अभियान से जुड़ेगा। व्याख्यान में डॉ राजन ने टीबी संक्रमण और रोग के बारे में जानकारी दी गई।
यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति की उचित देखभाल करने से तपेदिक को जड़ से खत्म किया जा सकता है। यह बैक्टीरिया से फैलने वाला संक्रमण है जो हवा के माध्यम से फैलता है, इसलिए संक्रमित व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता है।


