नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी दी गई। एनसीसी कैडिट्स ने प्रभावित मरीजों को मनोसामाजिक सहायता प्रदान करते हुए जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चाईबासा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर चाईबासा के नरसंडा पंचायत स्थित नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नरसंडा पंचायत के मुखिया राम सुंडी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश ठाकुर, पीपीएम एवं अगस्ती चन्द्र प्रधान द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित उपचार पूरा करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के कोऑर्डिनेटर सुदीप कुमार आचार्य के नेतृत्व में एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा टीबी से प्रभावित 3 मरीजों को मनो-सामाजिक सहायता प्रदान की गई। एनसीसी कैडेट्स ने मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें नियमित उपचार जारी रखने तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक संकोच से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन