नवोदय विद्यालय में छात्रों को टीबी को लेकर किया जागरूक
हिन्दुस्तान, चाईबासा
चाईबासा के केलेंडे पंचायत में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य पंकज कुमार ने टीबी के लक्षण, उपचार और दवा के सेवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में सभी छात्रों की टीबी स्क्रीनिंग की गई और मुख्य लक्षणों के बारे में जागरूक किया गया।

चाईबासा। केलेंडे पंचायत स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिष्टुमपुर में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार ने टीबी के लक्षण, उपचार एवं दवा सेवन की निर्धारित अवधि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि लगातार खांसी रहना, बलगम में खून आना, रात में पसीना आना, बुखार रहना, भूख कम लगना तथा लगातार वजन कम होना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण पाए जाने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई।
साथ ही बताया गया कि टीबी की जांच एवं उपचार की सुविधा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।


