टैक्सी चालक ने जहरीला पदार्थ गटका, उपचार के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर के पिंगलकोट गेवाड़ में 55 वर्षीय टैक्सी चालक धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

टैक्सी चालक ने जहरीला पदार्थ गटका, उपचार के दौरान मौत

बागेश्वर, संवाददाता। कौसानी थाना क्षेत्र के पिंगलकोट गेवाड़ निवासी 55 वर्षीय टैक्सी चालक ने सोमवार को घर में जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पिंगलकोट गेवाड़ निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र बचे सिंह ने सोमवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsटैक्सी चालक ने जहरीला पदार्थ गटका, उपचार के दौरान मौत