बिना ई वे बिल के पंद्रह गाड़ियों में भेजा माल, लगेगा जीएसटी एक्ट
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद जोन में विशेष अभियान के तहत सचल इकाइयों ने टैक्स चोरी के संदेह में 15 गाड़ियों को पकड़ा। ये गाड़ियां बिना ई वे बिल के माल लेकर दौड़ रही थीं। जीएसटी अधिनियम के तहत इन पर कार्रवाई की जाएगी। इस महीने कुल 27 वाहन, विशेष रूप से आयरन और आयरन स्क्रैप, पकड़े गए।

राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन में सचल इकाइयों की तरफ से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत टैक्स चोरी के अंदेशे में गाड़ियों की धरपकड़ की गई। पंद्रह गाड़ियां बिना ई वे बिल जारी हुए माल लेकर दौड़ती हुई पकड़ी गईं। राज्य कर के मुरादाबाद जोन में विशेष अनुसंधान शाखा के एडिशनल कमिश्नर आरए सेठ ने बताया कि इन गाड़ियों पर जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही होगी। अभियान के अंतर्गत बारह सचल इकाइयों को जांच के लिए रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, धामपुर, नजीबाबाद, बिजनौर में लगाया गया। सूचना व डाटा विश्लेषण करके 16 वाहन आयरन स्क्रैप के पकड़े गए। इस महीने कुल 27 वाहन आयरन एवं आयरन स्क्रैप के पकड़े गए।


