दुरंतो एक्सप्रेस का 19 को बदलेगा मार्ग
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटानगर से आने-जाने वाली ट्रेनों का मार्ग 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को बदलेगा। इस दौरान, चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

जमशेदपुर। टाटानगर से गुजरने वाली पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग 19 सितंबर को बदलेगा, जबकि हावड़ा से पुणे दुरंतो 3 अक्तूबर को बदले मार्ग पर चलेगी। वहीं, पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को तीन दिन समय बदलकर रवाना करने का आदेश है। इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल-धरुआडीह अप लाइन में मंगलवार को साढ़े पांच घंटे का लाइन ब्लॉक है। इससे टाटानगर से इतवारी, हटिया, इस्पात समेत छह ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान, ओड़िशा और बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई।


