टाटानगर से दिल्ली की ट्रेनों में चार दिन पार्सल बुकिंग होगी बंद

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली और आसपास के स्टेशनों की ट्रेनों में पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग बंद रहेगी। रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस के सुरक्षा कारणों से यह आदेश जारी किया है, ताकि समारोह के दौरान सुरक्षा और जांच में सहूलियत हो सके।

टाटानगर से दिल्ली की ट्रेनों में चार दिन पार्सल बुकिंग होगी बंद

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पार्सल से दिल्ली व आसपास के स्टेशनों की ट्रेनों में चार दिन 12 से 15 अगस्त तक पार्सल की लोडिंग एवं अनलोडिंग बंद रहेगी। रेलवे में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश हुआ है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा और जांच में सहूलियत हो। इससे नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला व अन्य स्टेशनों के लिए टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अन्य स्टेशनों से भी पार्सल बुकिंग नहीं होगी। मालूम हो कि टाटानगर से पुरुषोत्तम, नीलांचल, संपर्क क्रांति, राजधानी, जम्मूतवी, हल्दिया और संतरागाछी की ट्रेनें दिल्ली के आसपास के स्टेशनों पर जाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटाटानगर से दिल्ली की ट्रेनों में चार दिन पार्सल बुकिंग होगी बंद