आरपीएफ के हत्थे चढ़े वारंटी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में, टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है जो रेल संपत्ति चोरी के मामले में फरार थे। अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुसार कार्रवाई की गई। इसके साथ ही रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में भी कई आरोपी पकड़े गए हैं।

जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने गुरुवार को तीन वारंटियों को पकड़कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि, सभी आरोपी रेल संपत्ति चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उन्हें पकड़ा गया। इसके अलावा रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में भी स्टेशन और ट्रेनों से आरपीएफ ने कई लोगों को पकड़कर अदालत में पेश किया था।


