रेलवे सिविल डिफेंस ने लोको पायलट को दिया फर्स्ट एड की का प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने लोको पायलट को प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा की ट्रेनिंग दी। यह प्रशिक्षण इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में हुआ, जिसमें कई रेल मंडलों के लोको पायलट शामिल हुए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इससे पहले आग बुझाने और सीपीआर जैसे अन्य विषयों पर भी ट्रेनिंग दी गई है।

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा सोमवार को लोको पायलट को ड्यूटी के दौरान यात्रियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का प्रशिक्षण दिया।इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न रेल मंडल के दर्जनों लोको पायलट शामिल हुए। रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इससे पहले आग बुझाने हार्ट अटैक के मरीजों को सीपीआर देने एवं अन्य तरह की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।


