टाटा स्टील में आरएम लॉजिस्टिसक्स दो भाग में बंटी
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने विभिन्न इकाइयों में रॉ मटीरियल ऑपरेशन्स और लॉजिस्टिक्स के कार्यों के लिए संगठनात्मक पुनर्गठन किया है। बिजनेस यूनिट रॉ मटीरियल और सप्लाई चेन को दो अलग-अलग यूनिट्स में पुनर्गठित किया गया है। प्रभात कुमार को चेयरपर्सन और सुधीर कुमार मेहता को अल्टरनेट-चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

जमशेदपुर। टाटा स्टील ने टाटा स्टील इंडिया की विभिन्न इकाइयों में रॉ मटीरियल ऑपरेशन्स और लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कार्यों पर खास ध्यान देने के लिए हाल ही में किए गए संगठनात्मक पुनर्गठन को देखते हुए बिजनेस यूनिट (बीयू-पीआरजी) रॉ मटीरियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स बिजनेस यूनिट को दो अलग-अलग बिजनेस यनिट्स में पुनर्गठित किया है।
यूनिट का पुनर्गठन
इसमें पहली यूनिट को बीयू-पीआरजी रॉ मेटेरियल और दूसरी यूनिट को बीयू-पीआरजी सप्लाई चेन के नाम से पुनर्गठित किया गया है। इस यूनिट का चेयरपर्सन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन प्रभात कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा इस यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स टीएसएम सुधीर कुमार मेहता को अल्टरनेट-चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यूनिट में चीफ लैंड मैनेजमेंट आनंद कुमार, चीफ लॉजिस्टिक्स अनिल कुमार सिंह हर्षाना, चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अनूप श्रीवास्तव, चीफ ईएंडपी लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर आशुतोष कुमार सिंह, जनरल मैनेजर (ओएमक्यू) देबाशीष जेना, हेड प्रोजेक्ट्स कैपिटल कालीचरण त्यागी, चीफ एकीकृत योजना एवं सेवाएं केशरी कुमार, चीफ डिजाइन एवं अभियांत्रिकी, बीएमएचएस एवं क्रेन मनीष कुमार पांडेय, चीफ परियोजना एवं निर्माण, आरएमपी मोहम्मद परवेज़ अख्तर, चीफ रेजिडेंट कार्यकारी, भुवनेश्वर मोहित दास, चीफ लॉजिस्टिक्स संचालन (टीएसके) पंकज कुमार, चीफ सेंट्रल रेल लॉजिस्टिक्स प्रशांत श्रीवास्तव, चीफ आयरन मेकिंग, टीएसके सुभाष कुमार सिन्हा, चीफ सह-निर्माता (आपूर्ति श्रृंखला) विशाल अग्रवाल और हेड इंजीनियरिंग लॉजिस्टिक्स रीपक गुप्ता को कंवेनर नियुक्त किया गया है। जारी सर्कुलर में चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी तय की गई है।


