जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा स्टील फाउंडेशन को ओडिशा के कलिंगानगर में जलग्रहण प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन परियोजना के लिए सीआईआई का 2026 राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जाजपुर जिले के 12 गांवों में संचालित इस परियोजना से सिंचाई क्षेत्र बढ़ा, भूमि का उपचार हुआ और भूजल स्तर में सुधार आया। टिकाऊ खेती और प्राकृतिक संसाधनों के सामुदायिक प्रबंधन से 4,820 लोगों को लाभ मिला तथा औसत पारिवारिक आय में 33.13 प्रतिशत वृद्धि हुई।

जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार
जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार

जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन को जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2026 के इस पुरस्कार में फाउंडेशन को ओडिशा के कलिंगानगर में संचालित एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन परियोजना के लिए ‘बियॉन्ड द फेंस’ श्रेणी में विजेता चुना गया।पुरस्कार समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी सहित कई अधिकारी और क्षेत्र के विशेषज्ञ मौजूद थे। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी देबदूत मोहंती और कृषि प्रमुख अनंत सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव रॉय ने कहा कि यह सम्मान स्थानीय समुदायों के सामूहिक प्रयास और टीम की तकनीकी क्षमता का परिणाम है।

फाउंडेशन आगे भी जल सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका मजबूत करने के लिए काम करता रहेगा।यह परियोजना ओडिशा के जाजपुर जिले के दानागादी और सुकिंदा प्रखंडों के 12 गांवों और नौ ग्राम पंचायतों में 3270.87 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित है। इसका उद्देश्य बारिश पर निर्भरता, भूमि की खराब होती स्थिति, खेती की कम उत्पादकता और ग्रामीण परिवारों की आजीविका से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है।परियोजना के चार वर्षों में 207 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन को सिंचाई की सुविधा मिली है, जबकि 427 हेक्टेयर भूमि का उपचार किया गया। इससे भूजल स्तर में करीब एक मीटर का सुधार हुआ और खेती के लायक नहीं रही 143 हेक्टेयर जमीन को फिर से कृषि योग्य बनाया गया। टिकाऊ खेती, फसल विविधीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के सामुदायिक प्रबंधन को बढ़ावा देने से औसत वार्षिक पारिवारिक आय में शुरुआती स्तर की तुलना में 33.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे मुख्य रूप से वंचित समुदायों के 4820 लोगों को लाभ मिला।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦टाटा स्टील फाउंडेशन को सीआईआई का राष्ट्रीय पुरस्कार किस काम के लिए मिला?−
फाउंडेशन को ओडिशा के कलिंगानगर में संचालित एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन परियोजना के लिए ‘बियॉन्ड द फेंस’ श्रेणी में पुरस्कार मिला।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार