टाटा स्टील कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिलेंगे 315 करोड़

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

टाटा स्टील कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न हो गया है। 25,603 कर्मचारियों को कुल 315 करोड रुपए बोनस मिले हैं। जमशेदपुर प्लांट के 11,021 कर्मचारियों को 163 करोड़ 85 लाख रुपए बोनस मिलेगा। यह कोविड के बाद का दूसरा सबसे बेहतर बोनस समझौता है।

टाटा स्टील कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिलेंगे 315 करोड़
टाटा स्टील कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिलेंगे 315 करोड़

टाटा स्टील कर्मचारियों का बोनस समझौता आज संपन्न हो गया है। कंपनी के सभी प्रमुख लोकेशन को मिलाकर कुल 25,603 कर्मचारियों को 315 करोड रुपए बोनस के रूप में मिले हैं। जहां तक जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों की बात है, इनकी संख्या 11,021 है।

जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारी

इन कर्मचारियों को कुल बोनस में से 163 करोड़ 85 लाख रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे। इस राशि में करीब 10 करोड रुपए उत्पादकता के अतिरिक्त रूप से जुड़े हैं। पूर्व समझौते के अनुसार प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष 600 मीट्रिक टन उत्पादकता थी, परंतु इस वर्ष यह मात्रा बढ़कर 675 मीट्रिक टन प्रति कर्मचारी तक पहुंच गई। इसी पर यूनियन के जोर देने पर प्रबंधन ने 10 करोड रुपए अतिरिक्त बढ़ाए।

बोनस की कुल राशि

इसके बाद यह राशि 314.53 करोड़ पहुंची, जिसे फिर उन्होंने जोर देकर 47 लाख रुपए जुड़वाया और यह पूरी राशि 315 करोड रुपए पहुंची।कोविड के बाद यह दूसरा सबसे बेहतर बोनस समझौता बताया गया है। वैसे यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू ने बताया कि यह बोनस राशि टाटा स्टील की अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

समझौते पर हस्ताक्षर

इस बोनस समझौते पर एमडी टीवी नरेंद्रन, वीपी डीबी सुंदर रामम सहित करीब 15 अधिकारियों और यूनियन के 11 ऑफिस बियर ने दस्तखत किए हैं। समझौते में उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार भी शामिल हुए।

सामान्य प्रश्न

✦बोनस समझौता कब संपन्न हुआ?−
बोनस समझौता आज संपन्न हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटाटा स्टील कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिलेंगे 315 करोड़