टाटा स्टील बोनस पर 5 सितंबर तक समझौते की संभावना
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस के लिए 5 सितंबर तक समझौता होने की संभावना है। इस बार समझौता पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के फार्मूले पर किया जाएगा। CEO टी.वी. नरेंद्रन अगले दो-तीन दिन शहर में रहेंगे, जबकि CHRO आत्रेयी सान्याल भी जल्द पहुंचेंगी।

जमशेदपुर। टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस को लेकर 5 सितंबर तक समझौता होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष भी समझौता यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के कार्यकाल में बने फार्मूले के आधार पर ही होगा।सूत्रों ने बताया कि कंपनी के सीईओ सह एमडी टी.वी. नरेंद्रन अगले दो-तीन दिन शहर में रहेंगे। सीएचआरओ आत्रेयी सान्याल एक-दो दिन में पहुंच सकती हैं। इसलिए तीन या चार सितंबर को समझौता होने की अधिक संभावना बताई जा रही है।


