चंद्रशेखरन पांच साल और टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को फरवरी 2027 के बाद भी फिर से नियुक्त किया गया है। हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को ‘कानूनी रूप से अमान्य’ बताया है। चंद्रशेखरन ने पहले कहा था कि वह दोबारा नाम नहीं देंगे, लेकिन बोर्ड ने बहुमत से उनके पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। एन. चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद भी टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे। टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल ने गुरुवार को उन्हें पांच साल और नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले को बताया ‘कानूनी रूप से अमान्य’ बताया है। चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म होना है। उन्होंने 12 अगस्त को बोर्ड को बताया था कि वह कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए अपना नाम नहीं देंगे। इसके बाद टाटा ट्रस्ट्स् ने उनके फैसले को स्वीकार करते हुए नए चेयरमैन के चयन के लिए चयन समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी।
गौर करने वाली बात यह है कि गुरुवार को हुई बैठक में निदेशकमंडल ने प्रस्ताव बहुमत से पारित किया है, सर्वसम्मति से नहीं। बैठक में चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके पक्ष में चार निदेशकों ने वोट दिया, जबकि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इसके खिलाफ वोट किया।

