टाटा पावर रिन्यूएबल्स की परियोजना स्थापना में 130% से अधिक की वृद्धि
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में 130 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की। जुलाई से सितंबर के दौरान 419 मेगावाट की परियोजनाएं शुरू हुईं। पहली छमाही में कुल 645 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं शुरू की गईं और 161.2 मेगावाट घंटे की भंडारण परियोजनाओं का काम पूरा हुआ। कंपनी का चालू ऊर्जा परियोजना पोर्टफोलियो 7.2 गीगावाट तक पहुंचा।

नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में 130 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर के दौरान 419 मेगावाट क्षमता की बड़े पैमाने की परियोजनाएं शुरू कीं। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 182 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं पूरी की गई थीं। इसके अलावा कंपनी ने 131.2 मेगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया।कंपनी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में कुल 645 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं शुरू की गईं। इस दौरान 161.2 मेगावाट घंटे की भंडारण क्षमता से जुड़ी परियोजनाओं का काम भी पूरा किया गया। इनमें 101.2 मेगावाट घंटे की क्षमता कंपनी की अपनी जरूरतों के लिए, जबकि शेष 60 मेगावाट घंटे की क्षमता बाहरी ग्राहकों के लिए विकसित की गई।पहली छमाही में कंपनी ने कई प्रमुख परियोजनाएं शुरू कीं। इनमें 100.8 मेगावाट की जेवली पवन ऊर्जा परियोजना, कलासर की 227.5 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना और 101.2 मेगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शामिल हैं। इसके अलावा 100 मेगावाट की कायथार समूह कैप्टिव परियोजना और टाटा स्टील के लिए 72.5 मेगावाट की कैप्टिव परियोजना भी शुरू की गई।इन परियोजनाओं के साथ कंपनी का बड़े पैमाने की चालू ऊर्जा परियोजनाओं का पोर्टफोलियो बढ़कर 7.2 गीगावाट हो गया है। इसमें 5.8 गीगावाट सौर ऊर्जा, 1.3 गीगावाट पवन ऊर्जा और 281.2 मेगावाट घंटे की बैटरी भंडारण क्षमता शामिल है।

