टाटा मोटर्स में शुरू हुई कॉम्बो कॉर्नर सेवा
टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए 'कॉम्बो कॉर्नर' सेवा शुरू की है। इसके जरिए कर्मचारी मीटिंग और समारोहों के लिए भोजन और आयोजनों की व्यवस्था कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य टीम भावना को बढ़ाना और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल को बनाए रखना है।

टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने कर्मचारियों की सुविधा और कार्यस्थल पर उत्सव की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉम्बो कॉर्नर नामक विशेष फूड ऑर्डरिंग और सेलिब्रेशन सहायता सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से कर्मचारी टीम मीटिंग, अवॉर्ड फंक्शन और अन्य विशेष अवसरों के लिए भोजन से लेकर आयोजन तक की व्यवस्था एक ही स्थान से करा सकेंगे। कॉम्बो कॉर्नर के जरिए कर्मचारी सुबह, दोपहर और शाम के स्लॉट में भोजन ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए 0657-6693039 (एक्सटेंशन 3039) पर संपर्क किया जा सकता है। टीम कार्यक्रमों के लिए ताजा भोजन और समय पर डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सेवा के तहत विशेष स्नैक्स, सेलिब्रेशन केक, कस्टमाइज्ड मेन्यू, टेबल आरक्षण, आयोजन बैनर, सजावट, टीम लंच और डिनर समेत अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग मिलेगा। कंपनी का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच टीम भावना और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के एचआर प्रमुख प्रणव कुमार ने कहा कि कॉम्बो कॉर्नर के माध्यम से टीम की उपलब्धियों, माइलस्टोन और सफलताओं को उत्सव में बदलना आसान होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों के जुड़ाव, उपलब्धियों की पहचान और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देने में मदद करेगी।


