तीन पंचायतें होंगी बाल श्रम मुक्त
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
विद्यापतिनगर में बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक हुई। पहली चरण में गढ़सीसई, सिमरी एवं मऊ धनेशपुर उत्तर को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए बाल श्रमिकों की पहचान और उनके परिवारों को जागरूक किया जाएगा।

विद्यापतिनगर, निसं। प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में बुधवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध को लेकर गठित प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की प्रथम बैठक हुई। बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में प्रखंड की तीन पंचायत गढ़सीसई, सिमरी एवं मऊ धनेशपुर उत्तर को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पंचायत स्तर पर बाल श्रमिकों को चिह्नित करने, उनके परिवारों को जागरूक करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा। बीडीओ महताब अंसारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने और बाल श्रम से जुड़े मामलों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


