Delhi News: तमिल कवि आर वैरामुथु को मिला 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। मशहूर तमिल कवि, साहित्यकार और गीतकार आर वैरामुथु को सोमवार को वर्ष

Delhi News: तमिल कवि आर वैरामुथु को मिला 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। मशहूर तमिल कवि, साहित्यकार और गीतकार आर वैरामुथु को सोमवार को वर्ष 2025 के लिए 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने प्रदान किया। इस सम्मान के तहत वैरामुथु को 11 लाख रुपये नगद, वाग्देवी (देवी सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। चिनमय मिशन ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वैरामुथु ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का भी है।वैरामुथु की रचनाओं में कविता, उपन्यास, निबंध और फिल्मी गीत शामिल हैं। उनके उपन्यास ‘कल्लीकट्टू इतिहासम’ को 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।

उन्हें सात बार ‘सर्वश्रेष्ठ गीत’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है और वे पद्म श्री (2003), पद्म भूषण (2014) और साधना सम्मान पुरस्कार (2009) से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें