Delhi News: तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में मोबाइल ले जाने पर रोक
Delhi News: कांचीपुरम, एजेंसी। तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में मंगलवार से श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन ले जाने

Delhi News: कांचीपुरम, एजेंसी। तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में मंगलवार से श्रद्धालुओं के स्मार्ट फोन (कैमरा वाले मोबाइल) ले जाने पर रोक लागू हो गई। मंदिरों के प्रवेश द्वार पर फोन जमा करने के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। यहां प्रत्येक फोन के लिए पांच रुपये शुल्क लिया जाएगा और टोकन देकर फोन सुरक्षित रखा जाएगा। यह फैसला हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने मद्रास उच्च न्यायालय के पहले के निर्देशों के आधार पर लिया है। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं, खासकर युवाओं द्वारा तस्वीरें खींचने और छोटे वीडियो बनाने की घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विभाग के मंत्री रमेश ने विधानसभा में घोषणा की थी कि एक सितंबर से प्रमुख मंदिरों में यह रोक लागू होगी।
कांचीपुरम के प्रसिद्ध देवराजस्वामी-अथी वरदर मंदिर में सुबह छह बजे से व्यवस्था शुरू कर दी गई। श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा कराने के लिए दो कंप्यूटर संचालक और दो सहायक तैनात किए गए हैं। फोन जमा करते समय श्रद्धालु की तस्वीर, फोन का प्रकार और उसका नंबर दर्ज किया जा रहा है। रसीद दिखाने के बाद फोन वापस किया जाएगा।


