विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 24 को होगी रिलीज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘ए’ प्रमाणपत्र मिला है। इस फिल्म को 24 जुलाई से करीब 1,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सात महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद यह प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 24 को होगी रिलीज

-सेंसर बोर्ड से ‘ए’ प्रमाणपत्र मिला चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से ‘ए’ (वयस्क) प्रमाणपत्र मिल गया है। इसे 24 जुलाई से तमिलनाडु के करीब 1,000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने की संभावना है।फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ‘थीरन अधिगारम ओन्द्रु’ और ‘नेरकोंडा पारवाई’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चित निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करीब सात महीने चली प्रक्रिया के बाद सेंसर प्रमाणपत्र मिला। बेंगलुरु स्थित केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘जन नायकन’ को राजनीति में पूर्णकालिक रूप से सक्रिय होने से पहले विजय की अंतिम फिल्म माना जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 24 को होगी रिलीज