कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी तमिलनाडु सरकार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तमिलनाडु के कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कावेरी जल में अपना हिस्सा हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। उन्होंने कर्नाटक पर आरोप लगाया कि वह लगातार पानी छोड़ने से मना कर रहा है, जबकि कावेरी जल विनियमन समिति ने निर्देश दिए हैं।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार कावेरी जल में अपना निर्धारित हिस्सा हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी। निर्मल कुमार ने अंतरराज्यीय नदी विवाद पर कर्नाटक के रुख को खारिज करते हुए कहा कि हमें कानूनी रूप से उच्चतम न्यायालय के माध्यम से आवश्यक पानी हासिल करना होगा।मंत्री ने कहा कि कावेरी जल विनियमन समिति द्वारा निश्चित मात्रा में पानी छोड़ने का स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद कर्नाटक लगातार ऐसा करने से इनकार करता रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य ने कई दशकों से तमिलनाडु को पानी नहीं देने के मुद्दे के इर्द-गिर्द अपनी राजनीति की है।
ये भी पढ़ें:थलपति विजय को झटका, कावेरी विवाद के बीच कर्नाटक में 'जन नायकन' फिल्म की स्क्रीनिंग कैंसिल
ये भी पढ़ें:पानी छोड़ने के निर्देश को बरकरार रखा


