तमिलनाडु में 1.28 लाख सोने की अंगूठियों के वर्क ऑर्डर जारी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तमिलनाडु सरकार ने 'मामा की सोने की अंगूठी योजना' के तहत 1.28 लाख अंगूठियों के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। यह योजना 15 सितंबर से शुरू होगी और इसका लाभ 22 जून के बाद जन्मे बच्चों को मिलेगा। योजना का बजट 755.83 करोड़ रुपये है।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के लिए ‘मामा की सोने की अंगूठी योजना’ के तहत लगभग 1.28 लाख सोने की अंगूठियों के वर्क ऑर्डर दो ज्वेलरी रिटेल चेन को दिया है। टीवीके की इस योजना को चार महीने तक लागू करने के लिए एक लाख से ज्यादा सोने की अंगूठियों की जरूरत होगी। यह कल्याणकारी योजना 15 सितंबर को शुरू की जाएगी। इस योजना का फायदा उन बच्चों को मिलेगा जो मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के जन्मदिन, यानी 22 जून से सरकारी अस्पतालों में पैदा हुए हैं। इन अंगूठियों की कीमत लगभग 220 करोड़ रुपये होगी। तमिलनाडु सरकार ने कुल 4,41,667 अंगूठियों (एक साल के लिए) की सप्लाई के लिए 755.83 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।


