ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशक्वारंटाइन में रखा गया कोरोना संदिग्ध युवक निर्वस्त्र होकर भागा, महिला को काटा, मौत

क्वारंटाइन में रखा गया कोरोना संदिग्ध युवक निर्वस्त्र होकर भागा, महिला को काटा, मौत

श्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र बाहर भागा और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया। इससे उसकी मौत...

क्वारंटाइन में रखा गया कोरोना संदिग्ध युवक निर्वस्त्र होकर भागा, महिला को काटा, मौत
एजेंसी,थेनी (तमिलनाडु)Sun, 29 Mar 2020 09:54 AM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र बाहर भागा और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


पुलिस के अनुसार जक्कामनायकनपट्टी निवासी युवक कपड़ों का व्यापारी है। वह हाल ही में श्रीलंका से लौटकर आया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने उसे पृथक रहने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को वह अपने घर के बाहर आया और निर्वस्त्र होकर सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान अपने घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला नचियाम्मल के गर्दन में उसने दांत से काट लिया। 

उसकी इस हरकत को देखकर युवक के परिजन अचंभे में पड़ गए। आरोपी युवक के पिता ने पीछाकर उसे दबोच लिया। घटना के बाद घायल महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Coronavirus: संक्रमण पर स्तनपान कराने में दिक्कत नहीं, जानें मन में उठ रहे सवालों के जवाब

Coronavirus: सपरिवार स्वस्थ रहने के लिए रोज कर सकते हैं ये 5 योगासन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें